[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटियों को मिला बेटों जैसा सम्मान: मनीषा और सोनू को घोड़ी पर बिठाकर निकाली अनूठी बिंदौरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बेटियों को मिला बेटों जैसा सम्मान: मनीषा और सोनू को घोड़ी पर बिठाकर निकाली अनूठी बिंदौरी

रूढ़ियों को तोड़ समाज को दिया समानता का संदेश, शादी की तैयारियों में जुटा सैनी परिवार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल 

उदयपुरवाटी : कस्बे के वार्ड नंबर 5 ढाणी गुजरातन निवासी राजेंद्र प्रसाद सैनी ने समाज के सामने रूढ़िवादिता को तोड़कर एक अनूठी मिसाल पेश की है। राजेंद्र प्रसाद सैनी की लाड़ली बेटियों, मनीषा और सोनू की शादी 8 जुलाई को होने जा रही है। इस खुशी के मौके पर पिता ने बिना किसी भेदभाव के दोनों बेटियों को घोड़ी पर बिठाकर उनकी भव्य बिंदौरी निकाली।

बेटियों को बेटों की तरह घोड़ी पर सवार देखकर उनकी माता सावित्री देवी के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लड़का और लड़की दोनों को समाज में समान अधिकार एवं सम्मान मिलना चाहिए।

समाज में जागृति लाने की अनूठी पहल
आस-पास के क्षेत्र में यह बिंदौरी न सिर्फ आकर्षण का केंद्र रही, बल्कि इसने समाज में बेटियों के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी दिया। पिता राजेंद्र प्रसाद (हलवाई), भाई कुबेर सैनी अपने निवास स्थान कुआं गुजरातन पर शादी की तैयारियों में तन-मन से जुटे हुए हैं। परिवार का मानना है कि बेटियाँ किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं हैं, इसलिए उन्हें भी वे सभी खुशियाँ और सम्मान मिलना चाहिए जो एक बेटे को मिलता है।

सैकड़ों ग्रामीणों ने की सराहना, बने गवाह
बेटियों के सम्मान में आयोजित इस गौरवमयी पल के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और ग्रामीण एकत्रित हुए। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष गीदाराम सैनी, कुबेर सैनी, रामधन कटारिया, राकेश कटारिया, कैलाश सैनी, पंकज सैनी, अशोक सैनी, मंगलचंद सैनी, मुनाराम, अशोक कुमार, रविंदर सहित सैकड़ों महिलाओं ने मौजूद रहकर बेटियों को आशीर्वाद दिया।

Related Articles