रुक जाओ हे इंद्रदेव! झुंझुनूं की सड़कों और नालियों की हालत नहीं झेल पाएगी बारिश
रुक जाओ हे इंद्रदेव! झुंझुनूं की सड़कों और नालियों की हालत नहीं झेल पाएगी बारिश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कों और अटे पड़े नालों-नालियों ने मानसून की पहली ही बारिश में अपनी पोल खोलनी शुरू कर दी है। हालात ऐसे हैं मानो शहर की सफाई अब प्राकृतिक बारिश के भरोसे ही छोड़ दी गई हो।
हर साल की तरह इस बार भी बारिश के साथ प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सच्चाई सामने आने लगी है। जिम्मेदार विभाग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में जुट जाते हैं, लेकिन जवाबदेही तय नहीं होने से अंत में मामला केवल लीपापोती तक सिमट कर रह जाता है। आमजन के हक और सुविधाओं की बातें सिर्फ बैठकों तक सीमित रह जाती हैं।
मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई बारिश देर तक जारी रही। बारिश का रुझान देखते हुए शहरवासियों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि अगर तेज बारिश हुई तो शहर की सड़कों और नालियों की वर्तमान स्थिति उसे झेलने के काबिल नहीं है।
शहर के नागरिकों ने व्यंग्यात्मक अंदाज में इंद्रदेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि “हे इंद्रदेव! कृपा कर संयम बरतिए, क्योंकि झुंझुनूं शहर की सड़कों और नालियों की हालत आपकी तेज बारिश के अनुकूल नहीं है।” लोगों ने प्रशासन से समय रहते व्यवस्थाएं सुधारने की मांग भी की है, ताकि किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके।
जबकि मानसून पूर्व आयोजित बैठकों में अधिकारियों द्वारा पुख्ता इंतजामों के दावे किए गए थे और साफ तौर पर निर्देश दिए गए थे कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बावजूद जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। भारी-भरकम टेंडर जारी होने के बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई और सड़कों की स्थिति में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला है। नतीजतन, हर बरसात के साथ वही पुरानी समस्याएं एक बार फिर सामने खड़ी हो जाती हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2243638

