ग्रामीण सेवा शिविर की शिकायत बनी चर्चा का विषय, सड़क पर बने अवरोध से आमजन परेशान
ग्रामीण सेवा शिविर की शिकायत बनी चर्चा का विषय, सड़क पर बने अवरोध से आमजन परेशान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : पंचायत समिति मंडावा के अंतर्गत आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में ग्राम महनसर वार्ड नं. 9 के नागरिकों द्वारा सड़क पर बने अवैध अवरोध को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत में बताया गया कि डॉक्टर चिरंजीलाल चौहला द्वारा सड़क पर बनाया गया रेंप ( खुरा ) आमजन के आवागमन में बड़ी परेशानी पैदा कर रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में पानी भराव की समस्या गंभीर रूप ले लेती है, जिससे राहगीरों व आसपास के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में जांच समिति द्वारा रिपोर्ट पेश किए जाने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। जबकि पूर्व में अधिकारियों द्वारा इस अतिक्रमण को हटाने के आदेश भी दिए जा चुके हैं। लेकिन आदेश की पालना आज तक नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बनाए गए इस रेंप ( खुरा ) के कारण रास्ते का स्तर ऊंचा हो गया है, जिससे पानी निकासी बाधित हो रही है। और आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि इस मामले को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत करवाया गया, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बनाए गए अवरोध के कारण रास्ते का स्तर ऊंचा हो गया है, जिससे पानी निकासी बाधित हो रही है और आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि इस मामले को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत करवाया गया, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई कर सड़क मार्ग को सुचारु करवाया जाए।
मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मौके पर ब्लॉक विकास अधिकारी अमित कुमार ऑफिस कार्य के चलते उपस्थित नहीं मिले लेकिन फोन के माध्यम से उनको अवगत करवाया गया की पूर्व में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है और इस अतिक्रमण को तोड़ने के आदेश तक हो चुके हैं लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। जिस पर जवाब देते हुए अमित कुमार ने कहा कि हम मौके पर एक बार फिर जांच कर जिला कलेक्टर को रिपोर्ट भेजेंगे और नियमानुसार कार्यवाही करेंगे। कैंप में तहसीलदार शेर सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपते समय मुस्ताक खोखर, आरिफ खोखर, रशीद खोखर, हारून खोखर, रफीक खोखर ,रिजवान लुहार, निजामुद्दीन लुहार, जब्बार लुहार, मदन काजी , रफीक तेली व अन्य युवा उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2330376


