खेतड़ी में जनहित मांगों को लेकर धरना 111वें दिन भी जारी, प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग
खेतड़ी में जनहित मांगों को लेकर धरना 111वें दिन भी जारी, प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग
खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चलाया जा रहा धरना मंगलवार को लगातार 111वें दिन भी जारी रहा। धरने में शामिल लोगों ने अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
धरना क्षेत्र में खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने, आस्था की देवी सती माता के आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने तथा अभयारण्य से आने वाले जंगली जानवरों द्वारा मारे गए पालतू पशुओं के लिए उचित मुआवजा दिलाने जैसी मांगों को लेकर जारी है।
मंगलवार के धरने की अध्यक्षता अशोक सिंह पवार ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
धरने में गोकुलचंद सैनी, नवल किशोर पारीक, विद्याधर सैनी, सुरेश शाह, भारत सैनी, सोनू अग्रवाल, महावीर प्रसाद, सुगन लाल, योगेश सैनी, मोनू अग्रवाल, परसोत्तम सैनी, अशोक कुमार, बलवंत मराठा, कैलाश चंद पवार, श्याम सिंह, ओमप्रकाश सैनी, लाल सिंह, गिरधारी लाल सैनी, लक्ष्मण सिंह सोढ़ा, कमल प्रसाद शर्मा, गजेंद्र पारीक, नितेश पारीक, गोपाल सैनी, प्रकाश शास्त्री, रामसिंह सैनी, नरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, महावीर कुमावत, एडवोकेट अनिल सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2243636

