[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जर्जर मकानों से मंडरा रहा हादसे का खतरा, आम रास्ते पर गिरी दीवार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

जर्जर मकानों से मंडरा रहा हादसे का खतरा, आम रास्ते पर गिरी दीवार

जर्जर मकानों से मंडरा रहा हादसे का खतरा, आम रास्ते पर गिरी दीवार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी क्षेत्र के छापड़ा गांव में कई वर्षों से जर्जर अवस्था में खड़े खंडहर मकान अब ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। इन मकानों की कमजोर दीवारें और ढांचे कभी भी गिर सकते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है।

सोमवार सुबह छापड़ा निवासी रवि जैन के घर के सामने स्थित एक जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर आम रास्ते पर गिर गई। घटना के समय रास्ते से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि उस समय कोई व्यक्ति या वाहन वहां से गुजर रहा होता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि गांव में कई ऐसे पुराने और खंडहर हो चुके मकान हैं, जो पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। बरसात के मौसम में इन मकानों के गिरने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से मांग की है कि गांव में मौजूद सभी जर्जर एवं खंडहर मकानों का सर्वे कराया जाए तथा जो मकान लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं, उन्हें नियमानुसार हटाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Related Articles