नीमकाथाना उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर तीसरे दिन भी धरना:मुख्य सड़क पर भवन बनाने की मांग पर अड़े, बीसीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन
नीमकाथाना उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर तीसरे दिन भी धरना:मुख्य सड़क पर भवन बनाने की मांग पर अड़े, बीसीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन
नीमकाथाना : नीमकाथाना के बीसीएमओ कार्यालय पर उपस्वास्थ्य केंद्र नरसिंहपुरी के भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीण उपस्वास्थ्य केंद्र को गांव की गली के बजाय करणपुरा मुख्य सड़क पर बनाने की मांग कर रहे हैं। ये विरोध प्रदर्शन 5 जुलाई को भी जारी रहा।
ग्रामीणों का आरोप है कि उपस्वास्थ्य केंद्र का भवन गांव की एक संकरी गली के अंदर बनाया जा रहा है। उनकी मांग है कि इसे करणपुरा की मुख्य सड़क पर आवंटित भूमि पर बनाया जाए, जिससे आम जनता को सुविधा मिल सके।
जनवादी नौजवान सभा के जिला सचिव और नरसिंहपुरी के पूर्व सरपंच एडवोकेट गोपाल सैनी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन मुख्य मार्गों पर सरकारी कार्यालय बनाने का आह्वान करते हैं, लेकिन ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी इसके विपरीत काम कर रहे हैं।

उन्होंने तर्क दिया कि मुख्य सड़क पर उपस्वास्थ्य केंद्र बनने से नरसिंहपुरी, करणपुरा, झांकड़ा, त्रिलोकपुरा और सतीमोड़ सहित सभी गांवों और ढाणियों के लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। गली में बनने से एंबुलेंस या अन्य वाहनों का पहुंचना मुश्किल होगा।
ग्रामीणों ने चिकित्सा विभाग, सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि तीन दिन से रात-दिन धरने पर बैठे होने के बावजूद अभी तक चिकित्सा विभाग और प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, धरना जारी रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि सोमवार को धरना स्थल से आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरने में एडवोकेट गोपाल सैनी, श्रीराम सैनी, नाथु राम वर्मा, पोखरमल वर्मा, पप्पू राम वर्मा, मुकेश सैनी, ताराचंद सैनी, विकास सैनी, दिनेश सैनी, नंदाराम, मुरारीलाल, शिवचंद सैनी, विनोद वर्मा, जगदीश वर्मा, सावर मल सैनी, सुभाष सैनी, मोहन सैनी, गगन सैनी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2246900

