बुहाना में बिजली ऑफिस के आगे जलभराव:राहगीर हो रहे परेशान, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग
बुहाना में बिजली ऑफिस के आगे जलभराव:राहगीर हो रहे परेशान, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग
बुहाना : बुहाना कस्बे में बिजली ऑफिस के सामने मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है। बारिश के बाद पानी की उचित निकासी न होने के कारण सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहता है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और बिजली कार्यालय आने वाले उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पैदल चलना हुआ मुश्किल
कई जगहों पर पानी इतना अधिक भर जाता है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सड़क पर भरे पानी के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है, वहीं बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में विशेष दिक्कतें आती हैं। बिजली संबंधी कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
बारिश के बाद हुई स्थिति
स्थानीय लोगों के अनुसार, जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण प्रत्येक बारिश के बाद ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और नगरपालिका अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने मांग की है कि यदि समय रहते नालियों का निर्माण कर उचित जल निकासी की व्यवस्था कर दी जाए तो इस समस्या से हमेशा के लिए राहत मिल सकती है।
ईओ बोले-पानी निकालने के लिए जनरेटर की व्यवस्था होगी
इस संबंध में पालिका ईओ सुरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि बिजली विभाग कार्यालय में जाने वाली सड़क ढलान में होने के कारण पानी भर जाता है। उन्होंने बताया कि रास्ते में जमा पानी को निकालने के लिए जनरेटर की व्यवस्था कर निकासी करवाई जाएगी।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। उनका कहना है कि बरसात का मौसम अभी जारी है और यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो जलभराव की समस्या और बढ़ सकती है, जिससे आमजन की परेशानियां भी बढ़ेंगी। उन्होंने नगरपालिका और प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान कर आम रास्ते को सुगम बनाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2248351

