प्राचीन शिव मंदिर में शिव परिवार की दिव्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन
प्राचीन शिव मंदिर में शिव परिवार की दिव्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : नानसा गेट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान गणेशजी, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय एवं नंदी महाराज की दिव्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। आयोजन विद्वान पंडितों के सानिध्य में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शिव परिवार की दिव्य मूर्तियों की आकर्षक झांकी सजाकर नगर भ्रमण निकाला गया। शोभायात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर नाहरसिंह पार्क, गोपीनाथजी मंदिर, मिंतर चौक सहित विभिन्न मार्गों से होकर पुनः मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
इसके बाद हीरानाथ आश्रम के पीठाधीश्वर जीतनाथ जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर संत-महात्माओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, गिरिश छावछरिया, राजकुमार छावछरिया, राजाराम पेड़ेवाला, शिवदयाल सैनी, भारत स्काउट एवं गाइड के प्रधान मुरली मनोहर चोबदार, महंत प्रभुदयाल शर्मा, हरीश हिंदुस्तानी, रमाकांत सोनी, बाबूलाल सैनी, दीपचंद भाट, राजकुमार सोनी, शंकरलाल गुर्जर, राजेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, श्यामसुंदर रुथला, सोनू जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर हवन, महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2247103

