निहालोठ स्कूल में राव श्योचन्द राम यादव की 4थी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
निहालोठ स्कूल में राव श्योचन्द राम यादव की 4थी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
बुहाना : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निहालोठ में स्व. राव श्योचन्द राम यादव की 4थी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में यह कार्यक्रम श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि राव श्योचन्द राम चैरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक डॉ. उमराव सिंह यादव एडवोकेट रहे। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य दिलीप सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईना न्यूज के प्रधान संपादक डॉ. रामानन्द शर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. राव श्योचन्द राम यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई, तथा उनकी स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया और मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पमाला चढ़ाई गई। इस अवसर पर कक्षा 5, 8, 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्रों को मेडल, बैग, प्रशस्ति पत्र व 1100 रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया। डॉ. उमराव सिंह यादव ने राव श्योचन्द राम यादव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए घोषणा की कि इस वर्ष विद्यालय में प्रथम प्रवेश लेने वाले 5 छात्रों की पूरी शिक्षा का खर्चा – ड्रेस, पुस्तकें, फीस आदि – राव श्योचन्द राम चैरिटेबल ट्रस्ट वहन करेगा।
डॉ. उमराव सिंह यादव ने 18 मेधावी छात्र-छात्राओं को 1100 रुपये नगद छात्रवृत्ति, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य दिलीप सिंह को मेडल व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। ग्रामवासियों व शाला परिवार ने मुख्य अतिथि डॉ. उमराव सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि डॉ. रामानन्द शर्मा का साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
समारोह में ट्रस्ट के ट्रस्टी महिपाल सिंह यादव, रामप्रताप साहब, सुरेश शर्मा, महेंद्र यादव, नरोत्तम जांगिड़, ATV News के अनिल शर्मा सहित श्रीपाल, सुनीता, राजकुमार, सुबेसिंह, राहुल मीणा, कपिल, नरेश यादव, रामकिशन, गोविंद, शुभम, अभिमन्यु, नरेंद्र, विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मखनलाल शर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2243878

