[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक में संगठन मजबूती और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक में संगठन मजबूती और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक में संगठन मजबूती और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” महाअभियान के तहत झुंझुनूं शहर मंडल के श्री गणेश मंदिर शक्ति केंद्र की सांगठनिक बैठक नरनारायणपुरा मंदिर (गोलाई मोड़) परिसर में आयोजित हुई।

बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पार्टी की गतिविधियों को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करना रहा। बैठक से पहले कार्यकर्ताओं ने “सेवा ही संगठन” भावना के तहत मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया।

बैठक में आगामी जनहित कार्यों, संगठन विस्तार और केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने के लिए भावी कार्ययोजना तैयार की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया तथा पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अरुणा सिहाग, सीए लोकेश अग्रवाल, रवि लांबा, दीपक स्वामी, रामनिवास सैनी, श्रीराम सैनी, किरण चौधरी, लोकेश मील, अजय सैनी, संदीप गोयल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77