[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ठेकेदार की लापरवाही से दूषित हुआ पेयजल, टला बड़ा हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ठेकेदार की लापरवाही से दूषित हुआ पेयजल, टला बड़ा हादसा

जर्जर टंकी गिराने में बरती भारी लापरवाही, स्कूल और आबादी के बीच चला जोखिम भरा काम

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : खेतड़ी उपखंड के शिमला गांव में जर्जर पानी की टंकी गिराने के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन और जलदाय विभाग के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों ने कहा- बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के टंकी गिराई गई, जिससे मलबा पास स्थित जीएलआर (ग्राउंड लेवल रिजर्वायर) पर गिरा। इससे जीएलआर की छत क्षतिग्रस्त हो गई और क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है।

बिना किसी पूर्व सूचना के गिराई टंकी की छत ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षतिग्रस्त पानी की टंकी और जीएलआर की तत्काल मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे कार्य प्रशासन और संबंधित विभागों की मौजूदगी में ही कराए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान न हो।

बिना किसी पूर्व सूचना के गिराई टंकी

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टंकी गिराने का कार्य बिना किसी पूर्व सूचना और पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के किया गया। उनका कहना था कि यदि मलबा दूसरी दिशा में गिरता, तो पास स्थित मकानों, स्कूल और खेल मैदान में बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जवाबदेह ठहराने की अपील की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई और पेयजल व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि क्षति का आकलन कर आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। साथ ही, पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाएगी।

क्या कहना है विभाग के अधिकारी का

सहायक अभियंता रजत शर्मा ने बताया कि मुख्य जीएलआर टैंक की छत टूटने की जानकारी विभाग को मिल चुकी है। टैंक में गिरे मलबे को हटाने तथा क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही टैंक की सफाई कर मरम्मत करवाई जाएगी।

क्या कहना है ग्रामीणों का

कंवरसिंह यादव, समाजसेवी ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। विभाग को तुरंत टैंक की सफाई और मरम्मत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

क्या कहना है जनप्रतिनिधियों का

राजेंद्र यादव, वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष कांग्रेस ने कहा कि ठेकेदार और विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टैंक की तत्काल सफाई और मरम्मत करवाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि शीघ्र समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि शीशराम निनानीया, समाजसेवी जयसिंह प्रधान, सहीराम, बिल्लू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष करण सिंह यादव, भाजपा खेतड़ी मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल, मनजीत लाठर, दयाराम प्रजापत, सुदेश यादव, रामभरोस यादव, कृष्ण यादव, सोनू, राजेंद्र, दीपांशु, संदीप, महेश, विनोद, रोहिताश सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles