[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ पुलिस ने अवैध खेजड़ी लकड़ी तस्करी पर की कार्रवाई:8 पिकअप जब्त, वन विभाग को सौंपा मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजगढ़ पुलिस ने अवैध खेजड़ी लकड़ी तस्करी पर की कार्रवाई:8 पिकअप जब्त, वन विभाग को सौंपा मामला

राजगढ़ पुलिस ने अवैध खेजड़ी लकड़ी तस्करी पर की कार्रवाई:8 पिकअप जब्त, वन विभाग को सौंपा मामला

चूरू : चूरू जिला एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर राजगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार को खेजड़ी की हरी गीली लकड़ियों से भरी 8 पिकअप गाड़ियां जब्त की गईं। यह कार्रवाई 17 जून 2026 को एएसपी रिछपाल सिंह चारण और आईपीएस अभिजीत पाटिल के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेश सिहाग के नेतृत्व में की गई। उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह मय जाब्ता गश्त पर थे, जब जिला स्पेशल टीम की सूचना पर एनएच-52 बाईपास राजगढ़ से इन पिकअप को पकड़ा गया।

खेजड़ी की हरी गीली लकड़ियों से भरी 8 पिकअप गाड़ियां जब्त की गईं
खेजड़ी की हरी गीली लकड़ियों से भरी 8 पिकअप गाड़ियां जब्त की गईं

एसपी निश्चय प्रसाद एम ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। पुलिस ने सभी वाहनों को डिटेन कर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है। आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सूचित कर दिया गया है।

जब्त की गई पिकअप गाड़ियों के चालकों में धर्मेंद्र कुमार (खारा दूधवा), सुरेश कुमार (ढाणी रणवा), बेद प्रकाश (रतनपुरा), अनिल सहारण (सिरसला), मनोज कस्वां (दूधवा), ओमप्रकाश (रतनपुरा), महेश (हडियाल) और संतोष कुमार (रतनपुरा) शामिल हैं। इन सभी वाहनों में खेजड़ी की कई टन हरी लकड़ियां भरी हुई मिलीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77