[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:कोटपूतली रोड पर हुआ हादसा, कोटपूतली से नीमकाथाना की तरफ जा रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानापाटनराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:कोटपूतली रोड पर हुआ हादसा, कोटपूतली से नीमकाथाना की तरफ जा रहा था

पाटन में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:कोटपूतली रोड पर हुआ हादसा, कोटपूतली से नीमकाथाना की तरफ जा रहा था

पाटन : पाटन कस्बे के कोटपूतली रोड पर गुरुवार शाम एक डंपर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा नहर बस स्टैंड के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार कोटपूतली से नीमकाथाना की तरफ जा रहा था, जबकि डंपर कोटपूतली की दिशा में जा रहा था। नहर बस स्टैंड के पास डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान कोटपूतली के बुचेड़ा मोहल्ला डाबला रोड निवासी हनुमान प्रसाद सैनी पुत्र ओमप्रकाश सैनी के रूप में हुई है।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पाटन के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पाटन अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22