[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत ग्रीन बेल्ट से हटाए होर्डिंग-बैनर, नगर परिषद की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत ग्रीन बेल्ट से हटाए होर्डिंग-बैनर, नगर परिषद की कार्रवाई

स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत ग्रीन बेल्ट से हटाए होर्डिंग-बैनर, नगर परिषद की कार्रवाई

सीकर : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशानुसार नगर परिषद ने शहर में विशेष अभियान चलाकर ग्रीन बेल्ट क्षेत्र से अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटाए। कार्रवाई जयपुर रोड स्थित रीको तिराहे से सर्किट हाउस होते हुए बाईपास तक की गई।

अभियान के दौरान दृश्य प्रदूषण फैलाने वाली प्रचार सामग्री हटाई गई तथा दुकानदारों और शोरूम संचालकों को भविष्य में ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में इस प्रकार की सामग्री नहीं लगाने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद टीम ने सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और सौंदर्य बनाए रखने के लिए नियमों की पालना करने की हिदायत दी।

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने का जनआंदोलन है। उन्होंने नागरिकों, व्यापारियों और संस्थानों से स्वच्छता अभियानों में सहयोग करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत होर्डिंग, बैनर और पोस्टर नहीं लगाने की अपील की। नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि अवैध विज्ञापनों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker