[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समाजशास्त्र विषय की बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक संपन्न, एआई के समाजशास्त्र को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

समाजशास्त्र विषय की बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक संपन्न, एआई के समाजशास्त्र को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर चर्चा

समाजशास्त्र विषय की बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक संपन्न, एआई के समाजशास्त्र को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर चर्चा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में समाजशास्त्र विषय की बोर्ड ऑफ स्टडीज (अध्ययन मंडल) की बैठक का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। बैठक में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के समाजशास्त्र विशेषज्ञों ने भाग लेकर पाठ्यक्रम सुधार एवं विषय के विस्तार पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया।

बैठक में राजस्थान समाजशास्त्र परिषद जयपुर के अध्यक्ष एवं सेठ श्री मोहनलाल जालान राजकीय महाविद्यालय रतनगढ़ के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील त्यागी ने भी भाग लिया।

डॉ. त्यागी ने बताया कि बैठक में प्रो. डी. आर. साहू (लखनऊ विश्वविद्यालय) तथा प्रो. एल. डी. सोनी (सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, अजमेर) सहित डॉ. महेंद्र सिंह थोरी (डूंगर कॉलेज, बीकानेर) और प्रो. मीनू तंवर (चौधरी बल्लूराम गोदारा कन्या राजकीय महाविद्यालय, श्रीगंगानगर) ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

बैठक में समसामयिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्नातकोत्तर स्तर पर “सोशियोलॉजी ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” (कृत्रिम बुद्धिमत्ता का समाजशास्त्र) विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर चर्चा की गई। इसके अलावा विद्यालय स्तर पर समाजशास्त्र विषय को अधिकाधिक शुरू करने, पाठ्यक्रम में मूल अवधारणाओं एवं सिद्धांतों को मजबूत करने, शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा यूजीसी एवं नेट के अनुरूप पाठ्यक्रम निर्धारित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में भारतीय परंपरा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के अध्ययन को पाठ्यक्रम से जोड़ने तथा नीति निर्माण एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं को समाजशास्त्र अध्ययन का हिस्सा बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

डॉ. सुशील त्यागी ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र अध्ययन मंडल में वरिष्ठ सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं तथा राजस्थान समाजशास्त्र परिषद के माध्यम से समाजशास्त्र विषय के प्रचार-प्रसार और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker