[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कारगिल के विजेता “मस्को वॉरियर्स” का शौर्य उत्सव: 17 जाट बटालियन ने मनाया 60वां स्थापना दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कारगिल के विजेता “मस्को वॉरियर्स” का शौर्य उत्सव: 17 जाट बटालियन ने मनाया 60वां स्थापना दिवस

मस्को वैली फतह करने वाले रणबांकुरों को श्रद्धांजलि, वीर सैनिकों का सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

झुंझुनूं : भारतीय सेना की गौरवशाली एवं वीरता की प्रतीक 17 जाट बटालियन “मस्को वॉरियर्स” का 60वां स्थापना दिवस रविवार को झुंझुनूं में देशभक्ति, सम्मान और गौरव के माहौल में मनाया गया। कारगिल युद्ध के दौरान मस्को वैली पर विजय प्राप्त कर इतिहास रचने वाली इस बटालियन के स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने वीर शहीदों को नमन किया।

समारोह की शुरुआत झुंझुनूं स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम से हुई, जहां जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने यूनिट के प्रतिनिधियों के साथ कारगिल सहित विभिन्न सैन्य अभियानों में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर नायक सूबेदार राजेंद्र रणवा ने जिला कलेक्टर का कैप भेंट कर स्वागत किया।

इसके बाद सामुदायिक भवन में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में मंदिर में सामूहिक आरती की गई तथा यूनिट के 60वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर गौरवशाली सैन्य परंपराओं का उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में उन वरिष्ठ सैनिकों का विशेष सम्मान किया गया, जो यूनिट की स्थापना के समय इसके सदस्य रहे थे। एक जून 1966 को जबलपुर में यूनिट की स्थापना के साथ जुड़े सूबेदार ऑनरेरी कैप्टन कर्णीराम, सूबेदार श्रीचंद, ऑनरेरी कैप्टन लिकमा राम, ऑनरेरी कैप्टन मोहन एवं हवलदार दयानंद गोदारा का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए कर्नल पुनियां एवं ऑनरेरी कैप्टन अमर सिंह ने कहा कि 17 जाट बटालियन ने हर सैन्य अभियान में अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। कारगिल युद्ध में मस्को वैली पर विजय इसकी वीरता का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र सेवा, अनुशासन और देशभक्ति के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कैप्टन महावीर, ऑनरेरी कैप्टन अमर सिंह, सूबेदार मेजर रोहिताश्व, कैप्टन ताराचंद पूनियां, सूबेदार मेजर प्रकाश चंद ढाका, सूबेदार घीसाराम, सूबेदार सुरेंद्र लांबा, हवलदार सीताराम सांखनिया सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ। सभी पूर्व सैनिकों ने वीर शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखने तथा राष्ट्र सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin