[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर आवास के सामने अब नहीं होंगे लोग कंफ्यूज:सालों पुराना ‘वन-वे’ रास्ता अब हुआ ‘टू-वे’, नेहरू पार्क के पास की गई बेरिकेटिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कलेक्टर आवास के सामने अब नहीं होंगे लोग कंफ्यूज:सालों पुराना ‘वन-वे’ रास्ता अब हुआ ‘टू-वे’, नेहरू पार्क के पास की गई बेरिकेटिंग

कलेक्टर आवास के सामने अब नहीं होंगे लोग कंफ्यूज:सालों पुराना 'वन-वे' रास्ता अब हुआ 'टू-वे', नेहरू पार्क के पास की गई बेरिकेटिंग

झुंझुनूं : शहर के कलेक्टर आवास, कोर्ट सर्कल और नेहरू पार्क क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा बदलाव किया है। वर्षों से वाहन चालकों के लिए भ्रम का कारण बने मार्ग को पुनर्गठित करते हुए वन-वे सड़क को टू-वे कर दिया गया है। साथ ही कलेक्टर आवास के सामने नई पुलिस गुमटी भी स्थापित की गई है।

ट्रैफिक इंचार्ज राधेश्याम सांखला ने बताया कि जयपुर और सीकर की ओर से आने वाले कई वाहन चालक शहीद करणीराम पार्क और नेहरू पार्क के आसपास पहुंचकर रास्तों को लेकर भ्रमित हो जाते थे। इसी समस्या के समाधान के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है।

नई व्यवस्था के तहत नेहरू पार्क की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। अब वाहन चालकों को करणीराम पार्क के पीछे से घूमकर नहीं जाना पड़ेगा। वाहन सीधे कोर्ट सर्कल की ओर आवागमन कर सकेंगे। इससे पहले यह मार्ग केवल एकतरफा यातायात के लिए उपयोग में था, जिसे अब दोनों दिशाओं में खोल दिया गया है।

इसके अलावा कलेक्टर आवास और सेशन न्यायाधीश आवास के सामने यू-टर्न की सुविधा भी विकसित की गई है। यातायात नियंत्रण और निगरानी के लिए वहां पुलिस गुमटी स्थापित की गई है।

ट्रैफिक इंचार्ज सांखला ने बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था परीक्षण के तौर पर लागू की गई है। इसके प्रभाव का आकलन करने के बाद आवश्यकता अनुसार सुधार किए जाएंगे, ताकि शहरवासियों को बेहतर और सुविधाजनक यातायात व्यवस्था मिल सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker