[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सफाई को लेकर ग्रामीणों ने VDO को ज्ञापन सौंपा:समाधान न होने पर पंचायत कार्यालय पर ताला लगाने की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सफाई को लेकर ग्रामीणों ने VDO को ज्ञापन सौंपा:समाधान न होने पर पंचायत कार्यालय पर ताला लगाने की दी चेतावनी

सफाई को लेकर ग्रामीणों ने VDO को ज्ञापन सौंपा:समाधान न होने पर पंचायत कार्यालय पर ताला लगाने की दी चेतावनी

सीकर : सीकर जिले की बाजौर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने जल निकासी की समस्या को लेकर बाजौर प्रशासक एवं विकास अधिकारी (VDO) को ज्ञापन सौंपा। यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। ज्ञापन में बताया गया कि छीतरबलाई के घर से झालरा बावड़ी तक जाने वाली नाली पूरी तरह बंद हो चुकी है। इसमें कचरा और गंदगी जमा होने से पानी की निकासी बाधित हो रही है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जीण माता जी रोड के नीचे स्थित नाला भी बंद पड़ा है। इसके कारण गंदा पानी और कीचड़ आम रास्ते पर फैल रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम को देखते हुए स्थिति के और गंभीर होने की आशंका जताई गई है।

ज्ञापन के माध्यम से ग्राम पंचायत प्रशासन से बंद नालियों और नालों की जल्द से जल्द सफाई करवाने की मांग की गई है, ताकि जलभराव और गंदगी की समस्या का समाधान हो सके।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 20 दिनों के भीतर सफाई कार्य शुरू नहीं किया गया, तो ग्राम पंचायत कार्यालय पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin