[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत चौपाटी पर लगाए परिंडे, पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत चौपाटी पर लगाए परिंडे, पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत चौपाटी पर लगाए परिंडे, पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चल रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शनिवार को स्थानीय चौपाटी पर भाजपा नगर मंडल उत्तर एवं दक्षिण के तत्वावधान में जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों और कार्यकर्ताओं ने पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की तथा परिंडे लगाए।

इस दौरान चौपाटी स्थित सरोवर पर जल पूजन कर जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि भीषण गर्मी के दौर में पक्षियों और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करना मानवीय दायित्व है। उन्होंने आमजन से अपने घरों और आसपास परिंडे लगाने तथा जल संरक्षण के प्रयासों में भागीदारी निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और भाजपा कार्यकर्ता भी सेवा कार्यों के माध्यम से अभियान को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि भाजपा “सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र के साथ कार्य करती है। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया, श्रमदान किया तथा ऐतिहासिक जोहड़ में पूजा-अर्चना कर जल संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, नरेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र रोकसिया, विमला गढ़वाल, महेंद्र चौबे, विश्वनाथ राजगुरु, रचना कोठारी, महेश मिश्रा, मोहन गढ़वाल, नीरज जांगिड़, नोमान खान, विकास बांठिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin