[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं में तेज बारिश के साथ गिरे बेर के आकार के ओले, गर्मी से मिली राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं में तेज बारिश के साथ गिरे बेर के आकार के ओले, गर्मी से मिली राहत

निराधनूं में तेज बारिश के साथ गिरे बेर के आकार के ओले, गर्मी से मिली राहत

निराधनूं : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार देर शाम निराधनूं क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली। शाम होते-होते आसमान में काले घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ मौसम सुहावना हो गया। रात करीब सवा आठ बजे तेज बारिश शुरू हुई, जिसके बाद लगभग 10 मिनट तक जमकर ओलावृष्टि हुई। इस दौरान बेर के आकार के ओले गिरने से क्षेत्र सफेद चादर से ढका नजर आया।

अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दिनभर गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण आमजन परेशान रहे। सुबह 10 बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। दोपहर के समय गर्मी का असर इतना अधिक रहा कि सड़कें और बाजार लगभग सुनसान नजर आए तथा लोग केवल जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले।

शाम को मौसम बदलने के बाद चली ठंडी हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं ओलावृष्टि को लेकर किसानों में फसलों को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin