[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माकपा का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर झुंझुनूं में शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

माकपा का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर झुंझुनूं में शुरू

माकपा का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर झुंझुनूं में शुरू

झुंझुनूं : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को अंबेडकर भवन में शुरू हुआ। माकपा जिला सचिव राजेश बिजारणिया ने बताया कि शिविर का आयोजन कामरेड हेतराम बेनीवाल नगर में किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड अशोक धवले द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद डेलीगेट्स ने शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद जवानों एवं जन आंदोलनों में बलिदान देने वाले साथियों को श्रद्धांजलि दी। अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी की ओर से कामरेड अशोक धवले, सांसद अमराराम, विक्रम सिंह, किशन पारीक एवं फूलचंद बर्बर का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

खुले सत्र को संबोधित करते हुए सीकर सांसद अमराराम ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए यमुना जल समझौते, महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है और सरकार समाधान में विफल रही है।

पोलित ब्यूरो सदस्य अशोक धवले ने सांप्रदायिक राजनीति और उसके मुकाबले पर विचार रखे। वहीं विक्रम सिंह ने किसानों, श्रमिकों, युवाओं और महिलाओं के बीच पार्टी के जनसंगठनों को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker