[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कृषि भूमि की DLC रेट बढ़ाने की मांग, भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

कृषि भूमि की DLC रेट बढ़ाने की मांग, भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

कृषि भूमि की DLC रेट बढ़ाने की मांग, भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान 

बिसाऊ : भारतीय किसान संघ तहसील इकाई बिसाऊ द्वारा सोमवार को कृषि भूमि की डीएलसी दरों में वृद्धि की मांग को लेकर तहसीलदार बिसाऊ को ज्ञापन सौंपा गया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में कृषि भूमि के बाजार भाव काफी अधिक हैं, जबकि डीएलसी दरें बहुत कम निर्धारित होने के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

संघ के अनुसार भूमि अधिग्रहण के मामलों में किसानों को सबसे अधिक हानि होती है, क्योंकि मुआवजा डीएलसी दरों के आधार पर तय किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति और भी गंभीर है, जहां भूमि की वास्तविक कीमत और डीएलसी दरों में बड़ा अंतर है।

भारतीय किसान संघ तहसील इकाई बिसाऊ ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए राज्य सरकार से कृषि भूमि की डीएलसी दरों में 40 प्रतिशत वृद्धि करने की मांग की है, ताकि किसानों को उचित मूल्य मिल सके और आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष सुरेश थाकन, मंत्री महावीर सिंह एवं जिला प्रचार प्रमुख सतपाल चाहर लुट्टू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker