[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े, सोलर पोल उखड़े:राजलदेसर में तेज आंधी ने पहुंचाया नुकसान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े, सोलर पोल उखड़े:राजलदेसर में तेज आंधी ने पहुंचाया नुकसान

पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े, सोलर पोल उखड़े:राजलदेसर में तेज आंधी ने पहुंचाया नुकसान

चूरू : चूरू जिले के राजलदेसर में शनिवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी और हल्की बारिश ने कस्बे में काफी नुकसान पहुंचाया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

तेज हवाओं के कारण मुख्य मार्गों और रिहायशी इलाकों में व्यापक क्षति हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर डिवाइडर के बीच लगे कई सोलर लाइट पोल तेज हवा का दबाव नहीं झेल पाए और सड़क पर गिर गए। इसी तरह एसबीआई बैंक के सामने लगा एक पुराना नीम का पेड़ भी सड़क पर आ गिरा, जिससे मुख्य रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और वाहन चालकों को परेशानी हुई।

बारिश से साथ चली तेज हवाएं

आंधी से वार्ड एक निवासी रामचंद्र आचार्य के घर का टीन शेड भी उड़ गया। रामचंद्र आचार्य का पूरा परिवार इसी टीन शेड के नीचे रहकर जीवन यापन कर रहा था।

दोपहर बाद जब हल्की बारिश के साथ अचानक तेज हवाएं चलीं, तो रामचंद्र और उनकी पत्नी टीन शेड से बाहर रखा सामान भीगने से बचाने के लिए बाहर निकले। तभी एक जोरदार धमाके के साथ तेज हवा के झोंके ने उनके टीन शेड को उखाड़कर फेंक दिया। इस घटना में खाद्य सामग्री, कपड़े, पंखा और अन्य कीमती घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गए। गनीमत रही कि दंपती सामान बचाने के लिए शेड से बाहर आ गए थे, जिससे उनकी जान बच गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker