[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिहाग रेफ्रिजरेशन दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान राख: प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

सिहाग रेफ्रिजरेशन दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान राख: प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा

सिहाग रेफ्रिजरेशन दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान राख: प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा

बिसाऊ : कस्बे के बाईपास स्थित पहाड़सरिया कॉम्प्लेक्स में मंगलवार रात सिहाग रेफ्रिजरेशन रिपेयरिंग की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर रखा लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। हालांकि प्रशासन, दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार रात करीब 8:12 बजे रियासत अली ने दमकल ठेकेदार राकेश झाझड़िया को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल टीम करीब पांच मिनट में मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। मौके पर सीआई शेर सिंह राठौड़ तथा बिजली विभाग के ठेकेदार श्रवण कुमार भी मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। हालांकि दुकान के भीतर रखा अधिकांश सामान जल गया, जिससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का देर रात तक पता नहीं चल पाया था।

चार माह पहले भी लगी थी आग

गौरतलब है कि इसी दुकान में करीब चार माह पूर्व भी आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें दुकानदार को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा था। लगातार दूसरी बार हुई आगजनी की घटना ने व्यापारियों में चिंता बढ़ा दी है।

लोगों ने की प्रशासन की सराहना

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने दमकल विभाग, पुलिस प्रशासन तथा बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर राहत कार्य शुरू नहीं होता तो आग आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker