[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अज्ञात वाहन की टक्कर से गौवंश की मौत:ग्रामीणों और गौ रक्षकों ने स्पीड ब्रेकर की मांग पर प्रदर्शन किया, एक्सईएन ने 5 दिन में लगाने का आश्वासन दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

अज्ञात वाहन की टक्कर से गौवंश की मौत:ग्रामीणों और गौ रक्षकों ने स्पीड ब्रेकर की मांग पर प्रदर्शन किया, एक्सईएन ने 5 दिन में लगाने का आश्वासन दिया

अज्ञात वाहन की टक्कर से गौवंश की मौत:ग्रामीणों और गौ रक्षकों ने स्पीड ब्रेकर की मांग पर प्रदर्शन किया, एक्सईएन ने 5 दिन में लगाने का आश्वासन दिया

बबाई : बबाई उपखंड के संजय नगर पंचायत के लालगढ़ गांव से गुजर रही मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन ने गौवंश को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन गौवंश को करीब सौ मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह घटना का पता चलने पर ग्रामीणों और गौ रक्षकों में भारी रोष फैल गया।

ग्रामीणों और गौ सेवकों ने बताया कि मंगलवार सुबह मौके पर गौवंश को घसीटने के निशान और खून के धब्बे मिले। घटना स्थल पर युवा नेता बलबीर मीणा, सरपंच प्रतिनिधि विजेश कुमार सैनी और गौ रक्षक कमलेश मावंडा के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण और गौ रक्षक एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया।

स्पीड ब्रेकर और सीसीटीवी की मांग

सूचना मिलने पर खेतड़ी पुलिस थाना से पुलिस अधिकारी हनुमान सिंह जाप्ते के साथ और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन प्रणव कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। उपस्थित ग्रामीणों और गौ रक्षकों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से लालगढ़ से गुजर रही मुख्य सड़क पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर बनवाने और पंचायत से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की।

पांच दिन के अंदर स्पीड ब्रेकर लगाने का आश्वासन

इस संबंध में उपखंड अधिकारी के नाम पुलिस अधिकारी हनुमान सिंह और पीडब्ल्यूडी एक्सईएन प्रणव कुमार को लिखित ज्ञापन सौंपा गया। एक्सईएन ने पांच दिन के भीतर स्पीड ब्रेकर लगवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

मृत गौवंश का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक डॉ. संदीप मरोड़िया द्वारा किया गया। इसके बाद गौवंश को जमीन में दफना दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि विजेश कुमार सैनी, बलबीर सिंह छापोला, गौ रक्षक कमलेश मावंडा, सत्यनारायण, डिप्टी बना, अनिल बना, चोथूराम सैनी, फूलाराम सैनी, शेरसिंह निर्वाण, घीसाराम सैनी, मूलाराम सैनी, रामचंद्र सैनी और शेरसिंह मीणा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker