[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिमला स्कूल को रंग-रोगन के लिए दानदाता राव ईश्वर सिंह ने भेंट किए ₹1.30 लाख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिमला स्कूल को रंग-रोगन के लिए दानदाता राव ईश्वर सिंह ने भेंट किए ₹1.30 लाख

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिमला स्कूल को रंग-रोगन के लिए दानदाता राव ईश्वर सिंह ने भेंट किए ₹1.30 लाख

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ अनिल शर्मा

शिमला : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिमला में एक समारोह के दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य व दानदाता राव ईश्वर सिंह ने विद्यालय के विकास के लिए ₹1,30,000 (एक लाख तीस हजार) की आर्थिक सहायता राशि भेंट की। राव ईश्वर सिंह ने यह राशि अपने पूजनीय पिता स्वर्गीय किशोरी लाल पहलवान की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदान की है।

इस राशि का उपयोग विद्यालय भवन के रंग-रोगन और सौंदर्यकरण कार्य के लिए किया जाएगा।समारोह के दौरान दानदाता राव ईश्वर सिंह ने सहायता राशि का चेक/नकद विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जगदीप यादव को सौंपा।

प्रधानाचार्य ने इस पुनीत कार्य के लिए दानदाता परिवार का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सहयोग से विद्यालय के परिवेश को बेहतर बनाने में बड़ी मदद मिलेगी। इस अवसर पर दिल्ली ओबीसी आयोग के अध्यक्ष जगदीश यादव, प्रिंसिपल डॉ जगदीप यादव राजकुमार यादव वीरेंद्र सिंह यादव रामकुमार यादव सोहनलाल हवलदार नरेश यादव आदि उपस्थित रहे। इन सभी अतिथियों ने स्वर्गीय किशोरी लाल पहलवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और राव ईश्वर सिंह के इस सामाजिक कदम की सराहना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker