[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

11 लाख की सीसी सड़क पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

11 लाख की सीसी सड़क पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप

वार्ड 22 के लोगों ने किया विरोध, PWD से जांच करवाने की मांग

बिसाऊ : कस्बे के वार्ड नंबर 22 में नगर पालिका द्वारा करवाए जा रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय निवासी घनश्याम रेगर ने पालिका ईओ के नाम ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया है। साथ ही पूरे मामले की जांच पीडब्ल्यूडी विभाग से करवाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका द्वारा निविदा क्रमांक 2025-26/625 के तहत कार्य संख्या-3 में घनश्याम रेगर के घर से रामचंद्र चौहान के घर तक करीब 11.08 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण का टेंडर जारी किया गया था। यह कार्य बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है।

“सीमेंट कम, सड़क पतली बनाई जा रही”

शिकायतकर्ता घनश्याम रेगर और भाजपा कार्यकर्ता इकबाल अहमद ‘टाइगर’ ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय पर शुरू नहीं हुआ और अब निर्माण में भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उनका कहना है कि सड़क में सीमेंट की मात्रा कम डाली जा रही है तथा कंक्रीट की मोटाई भी बेहद पतली रखी जा रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में 20×15 क्षेत्रफल में डाले जाने वाले मोटे पत्थर की कंक्रीट भी नहीं डाली गई। जब इस संबंध में ठेकेदार से शिकायत की गई तो उसने कथित रूप से कार्य इसी तरह करने की बात कही।

“आपको जो करना है कर लो”

घनश्याम रेगर ने बताया कि उन्होंने अपने घर के आगे चबूतरा तोड़कर सड़क को सही लाइन में बनाने की बात कही, लेकिन ठेकेदार ने इसे अनसुना कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर ठेकेदार ने अभद्र भाषा में जवाब देते हुए कहा कि “जो करना है कर लो, काम ऐसे ही होगा।”

जांच की मांग तेज

स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच पीडब्ल्यूडी विभाग से करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद यदि घटिया निर्माण हुआ तो सड़क कुछ ही समय में टूट जाएगी और सरकारी धन की बर्बादी होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker