[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हमीरवास में नाली निर्माण को लेकर विवाद, ग्रामीण दो गुटों में बंटे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

हमीरवास में नाली निर्माण को लेकर विवाद, ग्रामीण दो गुटों में बंटे

कुछ ने जताई जलभराव की आशंका, तो कई ग्रामीण बोले- “नाली बनेगी तो कीचड़ से मिलेगी राहत”

बिसाऊ : निकटवर्ती गांव हमीरवास में इन दिनों नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों के बीच विरोध और चर्चाओं का दौर जारी है। गांव की मस्जिद के आगे बन रही नाली को लेकर कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि निर्माण कार्य वर्तमान तरीके से किया गया तो ऊंचाई वाले हिस्से से आने वाला पानी एक जगह जमा हो सकता है, जिससे जलभराव की समस्या पैदा होने का खतरा बना रहेगा।

वहीं दूसरी ओर गांव के कई ग्रामीण नाली निर्माण के समर्थन में भी नजर आए। उनका कहना है कि लंबे समय से गांव में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गलियों में कीचड़ और गंदगी फैली रहती है। बरसात और घरेलू पानी के कारण हालात और खराब हो जाते हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है।

ग्रामीणों के अनुसार यदि नाली निर्माण कार्य तकनीकी रूप से सही तरीके से पूरा किया जाता है और पानी निकासी की उचित व्यवस्था बनाई जाती है, तो गांव को बड़ी राहत मिल सकती है। मौके पर भी कई स्थानों पर कीचड़ और गंदगी की स्थिति देखने को मिली।

खुलकर सामने नहीं आ रहे लोग

मामले को लेकर गांव में अलग-अलग राय बनी हुई है, लेकिन फिलहाल कोई भी ग्रामीण खुलकर सामने आकर बयान देने को तैयार नहीं है। हालांकि गांव में इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का माहौल लगातार बना हुआ है।

“विकास कार्यों में समाधान जरूरी”

कई ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों में रुकावट डालने के बजाय प्रशासन और ग्रामीणों को आपसी सहमति से समाधान निकालना चाहिए, ताकि गांव की मूल समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके। ग्रामीणों ने मांग की कि नाली निर्माण कार्य को सही योजना और निकासी व्यवस्था के साथ पूरा किया जाए, जिससे जलभराव और कीचड़ की समस्या खत्म हो सके तथा गांव को स्वच्छ और बेहतर बनाया जा सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker