मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में निकलेगी कलश यात्रा:केड गांव में भजन संध्या, और झांकिया सजेगी, सुरक्षा को लेकर ज्ञापन दिया
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में निकलेगी कलश यात्रा:केड गांव में भजन संध्या, और झांकिया सजेगी, सुरक्षा को लेकर ज्ञापन दिया
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के केड गांव स्थित जोतश्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में 10 और 11 मई को विशाल धार्मिक कार्यक्रम होना है। 10 मई को भजन संध्या और 11 मई को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इन आयोजनों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए मंदिर पुजारी राजेश भगत और सामाजिक कार्यकर्ता अनुज्ञा चौधरी ने गुढ़ागौड़जी थानाधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में ज्ञापन सौंपा है।
इन धार्मिक आयोजनों को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
गुढ़ागौड़जी मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की प्रखंड संयोजिका अनुज्ञा चौधरी ने बताया कि 10 मई की रात को जोतश्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इसमें प्रसिद्ध भजन कलाकार बालाजी और अन्य देवी-देवताओं के भजनों की प्रस्तुति देंगे, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में लीन रहेंगे।
कलश यात्रा में उमड़ेगी भीड़
उन्होंने यह भी बताया कि अगले दिन सुबह 8 बजे मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में आसपास के दर्जनभर गांवों से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल होंगे।
यात्रा का मुख्य आकर्षण सजे-धजे ऊंट, घोड़ी, आकर्षक झांकियां और डीजे पर बजने वाले भक्ति गीत होंगे। श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए जोतश्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर से शिवालय मंदिर, गोगाजी मंदिर और गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचेंगे।
कलश यात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था होगी। आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन पिछले लगभग दस सालों से लगातार हो रहा है और हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें भाग लेते हैं। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों और युवाओं की एक टीम तैयारियों में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2143869


