कल इन विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में पहुंचेगा ग्रामीण रथ
कल इन विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में पहुंचेगा ग्रामीण रथ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए संचालित ग्रामीण रथ मंगलवार को विभिन्न गांवों में पहुंचेंगे।
जिला परिषद के सीईओ कैलाश यादव ने बताया कि झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के सोलाना, गोवला, चनाना में रथ पहुंचेगा। वहीं सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ढाणी भालोठ, चुड़िना, सोहली, घसेड़ा, उदामांडी में भी रथ के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
मंडावा विधानसभा क्षेत्र के गंगियासर, ढीलसर, चंदवा, कोदेसर, उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के दुड़िया टोडी, भोड़की, ढाणिया भोड़की तथा खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के पपुरना, गाडराटा, बबाई, अशोकनगर में भी रथ भ्रमण करेगा।
इसके अलावा पिलानी विधानसभा क्षेत्र के पीपली, लाडूंदा, दूधवा और नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बिरोल, सैनी नगर, ढाणिया नवलगढ़, चैलासी में भी ग्रामीण रथ जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2139052


