राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ परिसर में प्रगणकों व सुपरवाइजरो का जनगणना प्रशिक्षण शिविर 2027 का तिन दिवसीय आयोजन
राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ परिसर में प्रगणकों व सुपरवाइजरो का जनगणना प्रशिक्षण शिविर 2027 का तिन दिवसीय आयोजन
बिसाऊ : तहसीलदार शेर सिंह राठौड़ ने बताया की सोमवार को राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ परिसर में प्रगणकों व सुपरवाइजरों का तिन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण शिविर 2027 का आयोजन किया गया। इसमें नगर पालिका व ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है।जिसमें नगर पालिका क्षेत्र के लिए चार्ज अधिकारी नगर पालिका ईओ व ग्रामीण क्षेत्र के लिए मुझे स्वयं तहसीलदार शेर सिंह राठौड़ को बिसाऊ का अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में टोटल 105 ब्लॉक व नगर पालिका क्षेत्र में 25 ब्लॉक बनाए गए हैं। इसमें सभी प्रगणकों का गहन प्रशिक्षण बैच वाइज रखा हैं।

प्रत्येक बैच में ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 50 प्रशिक्षक व उनके साथ सुपरवाइजर को भी बुलाया गया है। प्रत्येक बैच का तीन दिवसीय गहन प्रशिक्षण रखा गया है। इसके बाद 16 मई से जनगणना का वास्तविक कार्य फील्ड में प्रारंभ होगा। सभी प्रगणक प्रथम चरण मे क्षेत्र के प्रत्येक घर में जाकर मकान सूची का कार्य करेंगे। जिसमें 34 प्रश्नों की एक प्रश्नावली है। उससे संबंधित सूचनाओं का संग्रहण करेंगे। जिसके लिए शेर सिंह राठौड़ ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है की जनगणना के लिए घर-घर आने वाले प्रगणको व सुपरवाइजरों का पूर्ण सहयोग करें व सही सूचनाएं देने का प्रयास करें और साथ ही साथ यह भी कहा कि आपके पास आने वाला प्रगणक सही व्यक्ति है इसकी पहचान के लिए उसके पास विभाग द्वारा जारी किया गया आइडेंटी कार्ड भी होगा।
ऐसा नहीं हो कि ऐसे अवसरों पर अनुचित फायदा उठाने वाले लोगों के संपर्क में आ जाए और एक विशेष बात का ध्यान रखना है कि प्रगणक आपसे ना कोई आवश्यक दस्तावेज ना किसी प्रकार की ओटीपी लेंगे व ना ही कोई बैंक डिटेल मांगेंगे। इसमें मुख्यतः परिवार व भवन निर्माण में लगी हुई सामग्री व भवनो की व सुविधाओं की तथा शौचालय हुए कुछ परी संपत्तियों की सूचनाएं प्रगणक व सुपरवाइजर आमजन से लेंगे। इसमें इस बार सवगणना का ऑप्शन रखा गया है। जनगणना सही व सुचारू रूप से चले इसके लिए तहसीलदार ने प्रगणको को निर्देशित किया है की आमजन से उचित व सही व्यवहार के साथ सूचनाओं का संलग्न करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2138818


