सूरजगढ़ में HPV वैक्सीनेशन को लेकर ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित
सूरजगढ़ में HPV वैक्सीनेशन को लेकर ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित
सूरजगढ़: पंचायत समिति सभागार में एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सा, शिक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ निजी शिक्षण संस्थानों के प्रभारी भी शामिल हुए।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बसंता देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह तक आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाने पर विशेष जोर दिया गया।
बीसीएमओ डॉ. हरेंद्र धनकड़ ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एचपीवी टीकाकरण की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सूरजगढ़ ब्लॉक के सभी निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अभिभावकों के साथ जागरूकता बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।
बैठक में सीडीपीओ सीमा वर्मा, एसीबीईओ अनिल शर्मा सहित निजी शिक्षण संस्थानों से मनजीत सिंह तंवर, ओम प्रकाश सैनी, नवीन डिग्रवाल, जय सिंह, महेश चन्द्र वर्मा, देवेन्द्र सिंह ठोलिया, महेन्द्र सैनी, संदीप शर्मा, विकेश कुमार, राजेन्द्र, पुष्पेन्द्र यादव, कपिल कुमार, उम्मेद सिंह, लाल सिंह, बलवान भास्कर, विजेन्द्र झाझड़िया, प्रदीप कुमार, दिनेश जांगिड़, विजेन्द्र सिंह शेखावत, नथमल शर्मा, सुनील कुमार, महेन्द्र गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2138805


