[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व फौजी की जमीन से रास्ता निकालने का विरोध:कलेक्टर से बोले- पटवारी, गिरदावर ने दी गलत रिपोर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व फौजी की जमीन से रास्ता निकालने का विरोध:कलेक्टर से बोले- पटवारी, गिरदावर ने दी गलत रिपोर्ट

पूर्व फौजी की जमीन से रास्ता निकालने का विरोध:कलेक्टर से बोले- पटवारी, गिरदावर ने दी गलत रिपोर्ट

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के नयासर गांव में जमीन विवाद को लेकर 86 वर्षीय रिटायर्ड फौजी हरसाराम नायक ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। बुजुर्ग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर अपनी जमीन से जबरन रास्ता निकालने के प्रयास का विरोध जताया। हरसाराम नायक ने बताया – वे पिछले करीब 50 वर्षों से अपनी जमीन पर रह रहे हैं। यहां उनका मकान, कुआं और एक मंदिर बना हुआ है। इसके बावजूद अब उनकी जमीन के बीच से रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वे परेशान हैं।

बुजुर्ग दंपति कलेक्ट्रेट के बाहर न्याय की गुहार लगाते हुए
बुजुर्ग दंपति कलेक्ट्रेट के बाहर न्याय की गुहार लगाते हुए

पटवारी-गिरदावर पर गलत रिपोर्ट का आरोप

बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि पटवारी और गिरदावर ने मामले में गलत रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में पेश की है। इसी रिपोर्ट के आधार पर उनके घर और मंदिर के बीच से जबरन रास्ता निकालने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में तथ्यों को छिपाया गया है और वास्तविक स्थिति को नजरअंदाज किया गया है।

पहले से मौजूद हैं अन्य रास्ते

हरसाराम नायक का कहना है कि दूसरे पक्ष के पास आने-जाने के लिए पहले से ही वैकल्पिक रास्ते मौजूद हैं। लेकिन अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में इन रास्तों का जिक्र नहीं किया। उनका आरोप है कि सच्चाई छिपाकर उनकी जमीन के बीच से रास्ता निकालने का आधार बनाया जा रहा है। बुजुर्ग ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उनकी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker