[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा आयोजन

खेतड़ी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा आयोजन

खेतड़ी : मनोज घुमरिया कार्यालय परिसर में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। बस स्टैंड स्थित मनोज घुमरिया कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार घुमरिया रहे, जबकि अध्यक्षता ईश्वर सिंह गोठड़ा ने की। शुरुआत में अतिथियों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर घुमरिया कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि मनोज कुमार घुमरिया ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति और समाज का भविष्य बदला जा सकता है। उन्होंने दबे-कुचले वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया और कहा कि बिना शिक्षा के समाज, व्यक्ति और देश की उन्नति संभव नहीं है।

कार्यक्रम का संचालन मनीष घुमरिया व ओम प्रकाश सैनी ने संयुक्त रूप से किया। अंत में तहसील के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पार्षद हरमेन्द्र चनानिया, गोकुलचंद मेहरड़ा, बाबूलाल सैनी, राजेश जलन्द्रा, प्रवीण जांगिड़, जय सिंह सैनी, मुरारी लाल शर्मा, बलवीर मीणा, रोहतास मीणा, श्योराम सैनी, विक्रम मेहरड़ा व सरपंच बुधराम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin