[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल के सामने शौचालय का गड्ढा क्षतिग्रस्त:खुला होने से ग्रामीणों और बच्चों को हादसे का खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

स्कूल के सामने शौचालय का गड्ढा क्षतिग्रस्त:खुला होने से ग्रामीणों और बच्चों को हादसे का खतरा

स्कूल के सामने शौचालय का गड्ढा क्षतिग्रस्त:खुला होने से ग्रामीणों और बच्चों को हादसे का खतरा

पलसाना : पलसाना के भदाला की ढाणी गांव में राजकीय विद्यालय के पुराने भवन के सामने बना शौचालय का गड्ढा जर्जर होकर क्षतिग्रस्त हो गया है। यह खुला और टूटा हुआ गड्ढा ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका है।

ग्रामीणों बनवारी लाल भदाला, श्रीचंद भदाला, सुभाष खीचड़, ताराचंद, शंकरलाल और मोहनलाल ने बताया कि यह गड्ढा दो-तीन दिन पहले अचानक क्षतिग्रस्त हुआ था। उस समय एक गोवंश उसमें गिरकर घायल हो गया था, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला। इसके बावजूद, खतरे की स्थिति बनी हुई है।

ग्रामीणों ने इस संबंध में ग्राम पंचायत को शिकायत दी थी। हालांकि, पंचायत ने इसे शिक्षा विभाग की संपत्ति बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया, जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पाया।

इस मामले पर सीबीईओ शर्मिला आढ़ा ने कहा कि उन्हें पहले इस घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामला संज्ञान में आने के बाद जल्द ही मौके का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गड्ढे की मरम्मत करवाकर संभावित दुर्घटना को टालने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker