[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाणी निहालोठ में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर प्रतिमा का शिलान्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

ढाणी निहालोठ में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर प्रतिमा का शिलान्यास

ढाणी निहालोठ में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर प्रतिमा का शिलान्यास

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अयुब खान 

पचेरी : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर गांव में उनकी प्रतिमा का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्रवण कुमार ने फीता काटकर शिलान्यास किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने की। इस मौके पर मनोज कुमार आईएएस (रिटायर्ड, सिंघानिया यूनिवर्सिटी), सरपंच नीरज यादव गुंती, एडवोकेट उमराव सिंह, नोबल शिक्षण संस्थान निदेशक इंजी. संदीप नेहरा, एलबीएस स्कूल निदेशक सुरेश जांगिड़, रहीश यादव (निदेशक, कैम्ब्रिज स्कूल), सीएमएओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, प्रधान हरिकृष्ण यादव, ओमप्रकाश बोहरा पचेरी, पचेरी एसएचओ बनवारीलाल, सीडीओ वेदप्रकाश, रामसिंह चेतीवाल, डीपी सैनी सिंघाना, एडवोकेट राजकुमार काजला, महावीर सैनी, मैक्स नायक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रजनेश गोठवाल के राजस्थान पुलिस में चयन और वर्षा गोठवाल के एमबीबीएस में सिलेक्शन पर विशेष सम्मान किया गया। वहीं छात्रा हिमानी (92%) और सिया (88%) को उच्च अंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। देवनारायण, प्रतिभावान आयुष, प्रियंका और रजत को भी माला एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बुजुर्गों का भी विशेष सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने विधायक श्रवण कुमार से गांव में इंटरलॉक सड़क, स्कूल में शौचालय निर्माण और बोरिंग की मांग रखी।

इस दौरान शीशपाल गुर्जर, प्रदीप यादव, राकेश यादव, पप्पू पीटीआई, विजय तुंदवाल बुहाना, शेखर (प्रदीप कुमार), होशियार, प्रवीण कुमार, राहुल, बंशीधर, चिरंजीलाल, मक्खन लाल, लीलाराम, रोताश, छोटेलाल, मनोज, चेतराम, ओमप्रकाश, निरंजन, रामसिंह, शुभराम, महावीर, हनुमान, रामेश्वर, रामपत, घीसाराम, कैलाश, जगदीश, भंवर सिंह, रोशन लाल, सुभाष सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि यह समारोह बाबा साहेब के आदर्शों शिक्षा, समानता, न्याय और सामाजिक उत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker