[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वर्णकार समाज सेवा समिति के चुनाव संपन्न, शिवकुमार बने अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वर्णकार समाज सेवा समिति के चुनाव संपन्न, शिवकुमार बने अध्यक्ष

विश्वनाथ सचिव और किशोर सोनी कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : स्वर्णकार समाज सेवा समिति की नई कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव रविवार को नेपालियों के मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित इन चुनावों में सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया।

चुनाव अधिकारी राम अवतार कड़ेल की देखरेख में हुए चुनाव में शिवकुमार सोनी को अध्यक्ष, विश्वनाथ सोनी को सचिव एवं किशोर सोनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी द्वारा शपथ भी दिलाई गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवकुमार सोनी ने कहा कि वे जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन कर उसकी घोषणा करेंगे तथा पहली बैठक में सभी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प जताया।

कार्यक्रम के दौरान स्वर्णकार समाज के प्रबुद्धजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. रामनिवास सोनी, राजेंद्र डांवर, महेंद्र कड़ेल, गणेश सुनालिया, राजकुमार सुनालिया, विनोद रोडा, नटवर सोनी, आनंद सोनी, रणजीत कड़ेल, श्रवण रोडा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker