[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर महारैली आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर महारैली आज

गुढ़ागौड़जी में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर महारैली आज

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां

गुढ़ागौड़जी : कस्बे में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आज 13 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे महारैली निकली जाएगी। कार्यकर्ताओं द्वारा रैली की संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पंकज खाजपुरिया और महेंद्र चनानिया ने बताया कि भैरूं कॉलोनी से रैली का शुभारंभ किया जाएगा जिसे आईएएस डॉ मनोज तानेनिया हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ढोल नगाड़ों, घोड़ी और डीजे के साथ रैली रवाना होकर भोड़की चौराहा पहुंचेगी, जहां से लोहारों के चौक होते हुए पंचपीरों के मोहल्ले से गुजरते हुए रामलीला मैदान, घूमचक्कर पहुंचेगी।

इसके बाद ताबुक रोड़ बाबा रामदेव मंदिर, पुलिस थाना रास्तों से होते हुए पावर हाउस पहुंचेगी। वापसी में चंवरा मोड़ होते हुए शिवम प्लाजा स्थित कार्यालय पर रैली का समापन किया जाएगा। रविवार को कार्यकर्ताओं ने टीटनवाड़, सौंथली, मझाऊ, भौड़की आदि गांवों में रैली को लेकर जनसंपर्क किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker