[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में हथियार सप्लायर गिरफ्तार:तीन माह से फरार चल रहा था, 28 जिंदा कारतूस दिए थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में हथियार सप्लायर गिरफ्तार:तीन माह से फरार चल रहा था, 28 जिंदा कारतूस दिए थे

खेतड़ी में हथियार सप्लायर गिरफ्तार:तीन माह से फरार चल रहा था, 28 जिंदा कारतूस दिए थे

खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने हथियार सप्लाई के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले तीन माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने खैरोली, हरियाणा निवासी सोमदत्त पुत्र हजारीलाल को देर शाम गिरफ्तार किया। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया- ये कार्रवाई 18 जनवरी को सक्रिय अपराधियों, अवैध कारोबारियों और हिस्ट्रीशीटरों की जांच के अभियान के तहत की गई थी। उस दौरान खेतड़ी थाने के हिस्ट्रीशीटर सुनील उर्फ अनिल के घर की तलाशी ली गई थी।

तलाशी के दौरान सुनील उर्फ अनिल के निवास स्थान से 28 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। इस मामले में उसके सहयोगी विक्रम गुर्जर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। सुनील उर्फ अनिल घटना के समय फरार हो गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

सुनील उर्फ अनिल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उससे पूछताछ में उसने बताया था कि 28 जिंदा कारतूस आरोपी सोमदत्त से लिए गए थे। इसके बाद से सोमदत्त की तलाश की जा रही थी।

फरार आरोपी सोमदत्त की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई थी। इस टीम ने आरोपी के रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। आखिरकार, पुलिस ने सोमदत्त को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस टीम में थानाधिकारी मोहनलाल, एएसआई धुड़सिंह, एचसी महेश, कॉन्स्टेबल अनिल, महिपाल और योगेश कुमार शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin