[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत राजगढ़ की बैठक:नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को दिलाई शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत राजगढ़ की बैठक:नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत राजगढ़ की बैठक:नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

सादुलपुर : राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा का वार्षिक अधिवेशन सुरेश नायक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही नवनिवर्चाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

अधिवेशन को किया संबोधित

अधिवेशन में शिक्षाविद प्रताप कस्वां चुनाव अधिकारी और जिला अध्यक्ष विजय पोटलिया चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। रविवार दोपहर मिली जानकारी के अनुसार, ओम मुहाल, ओम पूनिया, जिला मंत्री वेदपाल मलिक, प्रांतीय उपसभाध्यक्ष रतन सिंह पूनिया, किसान सभा के कुरड़ा राम दमिवाल, दिनेश स्वामी और हवा सिंह पूनिया ने अधिवेशन को संबोधित किया।

इन्हें किया सम्मानित

इसके बाद सभाध्यक्ष सुरेश नायक ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की, जिसके उपरांत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अधिवेशन में भवन के सौंदर्यीकरण के लिए आर्थिक सहयोग देने वाले गुरु दयाल राजेरा, जगदीश सिंघल, रामनिवास जांगिड़ और सुरेश नायक को सम्मानित किया गया।

नई कार्यकारिणी का गठन

नई कार्यकारिणी में सुरेश नायक को सभा अध्यक्ष, महावीर घोड़ेला को उपसभा अध्यक्ष, संजय खीचड़ को अध्यक्ष, दरिया सिंह प्रजापत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विनोद निमिवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

उपाध्यक्ष के रूप में सुमन, सौरभ जांगिड़, सोमवीर पूनिया, सत्यवीर धानिया, श्रवण कुमार छिम्पी; महिला मंत्री अर्चना; ब्लॉक मंत्री सतीश जांगिड़; संयुक्त मंत्री हरपाल सहरावत, विजय पूनिया; कार्यकारी अध्यक्ष नरेश कुमार राय; संघर्ष समिति संयोजक देवदास स्वामी; सहसंयोजक सुखबीर पूनिया; और कार्यालय मंत्री रामजीलाल राहड शामिल हैं।

नए सदस्यों को दिलाई शपथ

कार्यकारिणी सदस्यों में गोपीचंद प्रजापत, पवन शारीरिक शिक्षक, सोमवीर पंघाल, सतवीर सिंह जाखड़, बलवान कड़वासरा, जसवंत गालड़, सुरेंद्र पूनिया, धर्मवीर जांगिड़, संदीप पूनिया भैंसली, भूप सिंह जेवलिया, राजपाल और मुकेश कालीरावणा आदि को नियुक्त किया गया। अंत में, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शपथ दिलवाई गई और कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker