[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उपजिला अस्पताल की पार्किंग फिर चोरों के निशाने पर, बाइक चोरी सीसीटीवी में कैद

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

उपजिला अस्पताल की पार्किंग फिर चोरों के निशाने पर, बाइक चोरी सीसीटीवी में कैद

उपजिला अस्पताल की पार्किंग फिर चोरों के निशाने पर, बाइक चोरी सीसीटीवी में कैद

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : कस्बे के राजकीय उपजिला अस्पताल की पार्किंग एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गई। बीती शाम अस्पताल परिसर से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बाइक लेकर जाते हुए साफ नजर आ रहा है। इससे पहले भी 22 मार्च को इसी पार्किंग से एक बोलेरो गाड़ी चोरी हुई थी, जिसे पुलिस ने 28 मार्च को बरामद कर लिया था।

इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से मरीजों और उनके परिजनों में भय का माहौल है, वहीं अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड बाइक चोरी की वारदात।
सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड बाइक चोरी की वारदात।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker