[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखिल भारत हिन्दू महासभा में सरवर सिंह बने युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अखिल भारत हिन्दू महासभा में सरवर सिंह बने युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष

अखिल भारत हिन्दू महासभा में सरवर सिंह बने युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिले के बनगोठड़ी खुर्द निवासी सरवर सिंह को अखिल भारत हिन्दू महासभा के युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया तथा प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा की अनुशंसा पर की गई है।

सनातन के प्रति निष्ठा का मिला सम्मान

संगठन द्वारा जारी बयान में बताया गया कि सरवर सिंह की सनातन धर्म के प्रति निष्ठा, समर्पण और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मनोनयन पर जताया आभार

अपने मनोनयन पर सरवर सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी, प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला, प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कुमार योगी एवं हिन्दू युवक सभा प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार यादव सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

घर और क्षेत्र में खुशी का माहौल

इस नियुक्ति के बाद सरवर सिंह के घर एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने के लिए कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर सभी ने सरवर सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी और संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान की अपेक्षा जताई।

इस दौरान झुंझुनूं जिलाध्यक्ष प्रणीत गुप्ता (विपुल), कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र योगी, महिला कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश देवी, हिन्दू युवक सभा जिलाध्यक्ष नरेश धाबाई, जिला उपाध्यक्ष ऋतिक चंदेलिया, चिड़ावा नगर अध्यक्ष सुदीप कटेवा, नगर उपाध्यक्ष अमित वर्मा, महिला विंग नगर अध्यक्ष सुमन कटेवा, नगर उपाध्यक्ष रेखा पांडे, सरिता सिंघल (सेवन ज्वेल्स स्कूल संचालिका), शिव कुमार काकोड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker