[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवकाश कटौती के विरोध में शिक्षक संघ का आंदोलन का ऐलान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अवकाश कटौती के विरोध में शिक्षक संघ का आंदोलन का ऐलान

7 अप्रैल को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध, 18 मई को निकलेगी रैली

झुंझुनूं : राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने शिविरा पंचांग 2026-27 में अवकाशों में की गई कटौती के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है। जयपुर के लाल कोठी स्थित प्रांतीय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।

प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा ने बताया कि ग्रीष्मावकाश व संस्था प्रधान द्वारा घोषित अवकाश में कटौती का संगठन ने कड़ा विरोध किया है। भीषण गर्मी को देखते हुए जून माह में विद्यालय खोलना अव्यवहारिक बताया गया।

संघ ने कहा कि स्थानीय आयोजनों व उत्सवों में विद्यार्थियों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए दिए जाने वाले अवकाशों में कटौती करना उचित नहीं है। इस फैसले से शिक्षा व्यवस्था व सरकार की छवि पर भी असर पड़ रहा है।

आंदोलन की रूपरेखा तय
संघ के अनुसार 7 अप्रैल को शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। 8 अप्रैल को उपखंड स्तर पर ज्ञापन सौंपा जाएगा, जबकि 20 अप्रैल को जिला स्तर पर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद 18 मई को शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में विशाल रैली निकाली जाएगी। प्रदेश मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker