[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जैतपुरा में श्री बालाजी महाराज प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जैतपुरा में श्री बालाजी महाराज प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

जैतपुरा में श्री बालाजी महाराज प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : हनुमान जयंती व चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर जैतपुरा में नवनिर्मित श्री बालाजी महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती, हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम श्री बालाजी सेवा समिति जैतपुरा के तत्वावधान में आयोजित हुआ। समाजसेवी महिपाल धारीवाल व कमलेश देवी धारीवाल मुख्य अतिथि रहे। आचार्य ललित शर्मा के सानिध्य में पंडितों ने वैदिक रीति-रिवाज से प्राण प्रतिष्ठा व महाआरती संपन्न कराई।

इस अवसर पर ग्रामीणों, महिलाओं व युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। योगाचार्य नरेंद्र भारतीय ने वैदिक वंदना के साथ पर्यावरण संरक्षण, अन्न जागरूकता व भूमि सुपोषण का संदेश देते हुए शपथ दिलाई।

शाम को भजन संध्या में सुरेंद्र चौधरी एंड पार्टी ने धार्मिक व देशभक्ति प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भंडारे, बर्तन बैंक और वैदिक साहित्य प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए श्रद्धालुओं का आभार जताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker