[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजय नगर से सैकड़ों श्रद्धालु पहुँचे गुड़गांव, प्रमुख शक्तिपीठ शीतला माता के दर पर नवाया शीश, मंदिर भगत इंदु के नेतृत्व में गूंजे माँ के जयकारे, बसों में थिरकते भक्तों ने किए प्रमुख शक्तिपीठों के दर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अजय नगर से सैकड़ों श्रद्धालु पहुँचे गुड़गांव, प्रमुख शक्तिपीठ शीतला माता के दर पर नवाया शीश, मंदिर भगत इंदु के नेतृत्व में गूंजे माँ के जयकारे, बसों में थिरकते भक्तों ने किए प्रमुख शक्तिपीठों के दर्शन

अजय नगर से जयकारों के बीच नाचते-झूमते गुड़गांव पहुँचे श्रद्धालु, शक्तिपीठ माँ शीतला के चरणों में टेका मत्था

खेतड़ी : खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत संजय नगर के राजस्व गांव अजय नगर से सैकड़ों श्रद्धालु बसों द्वारा गुड़गांव स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के लिए रवाना हुए। ढाणी डूढा़णियां अजय नगर शीतला माता मंदिर भगत इंदु के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में भक्ति का रंग ऐसा चढ़ा कि पूरी राह माता के जयकारों से गुंजायमान रही। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। बसों में सवार महिला, पुरुष श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर होकर नाचते-गाते हुए गुड़गांव पहुँचे। ढोल-नगाड़ों और माता के भजनों पर थिरकते भक्तों ने पूरी यात्रा को एक उत्सव में बदल दिया।

श्रद्धालुओं ने गुड़गांव में स्थित शक्तिपीठ मां शीतला, शक्तिपीठ चौराहे वाली माता, शक्तिपीठ बुधो माता सहित प्रमुख शक्तिपीठों में विराजमान देवी-देवताओं के दर्शन किए और मत्था टेक कर परिवार में सुख-शांति व अमन-चैन का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं के अनुसार अजय नगर स्थित शीतला माता मंदिर की महिमा शेखावाटी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहाँ प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को दिनभर माता का विशेष दरबार सजता है। इस दरबार पर भक्तों का अटूट विश्वास है कि जो भी पीड़ित यहाँ रोता हुआ आता है, वह माता के आशीर्वाद से हंसता हुआ अपने घर लौटता है। यहां आने वाले श्रद्धालु बताते हैं कि महंत इंदु पीड़ित के बिना कुछ बोले ही उसकी समस्या बता देते हैं, साथ ही उसका सटीक निवारण भी करते हैं।

मंदिर महंत पीड़ित के बिना कुछ बताए ही उसकी समस्या भाँप लेते हैं और उसका समाधान बताते हैं। यहाँ आने वाले कई भक्तों ने असाध्य रोगों और कष्टों से मुक्ति मिलने का दावा किया है। मंगलवार तथा शनिवार को लगने वाले दरबार में बिना किसी भेदभाव और पक्षपात के हर श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है। शीतला माता मंदिर के पुजारी इंदु ने कहा कि भगवान कभी अपने भक्तों से कुछ लेता नहीं है, वह तो सदैव देने वाला और कल्याण करने वाला है। उन्होंने बताया कि माता के दरबार में हर मंगलवार, शनिवार को भारी भीड़ उमड़ती है, जहाँ वे स्वयं भक्तों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का आध्यात्मिक निवारण करते हैं। चैत्र मास के अंतिम दिनों में आयोजित इस वार्षिक यात्रा को सफल बनाने में शीतला माता मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस प्रकार का वर्ष में दो बार आयोजन शीतला माता सेवा समिति संघ का होता है। जिसमें बसों के प्रबंधन से लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा तक का पूरा ध्यान रखा गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker