[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चंवरा मेले में आयोजित कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चंवरा मेले में आयोजित कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच

चंवरा मेले में आयोजित कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : जालेश्वर बालाजी मेले में आयोजित कुश्ती दंगल में पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। 5100 रुपए की अंतिम कुश्ती में सुभाष कोटड़ा और महेंद्र खटाणा कांकरिया के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें महेंद्र खटाणा काकरिया ने सुभाष कोटड़ा को हराकर अंतिम कुश्ती का खिताब जीता। कुश्ती कोच बजरंग पहलवान पोंख रहे।

छोटे पहलवानों से कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथिगण

समाजसेवी राजेंद्र दोराता द्वारा स्वयं के खर्च से कुश्ती और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों और खिलाड़ियों को नगद पारितोषिक और ट्रॉफी भेंट की गई। वही वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंतिम मुकाबला झुंझुनू एकेडमी और नीमकाथाना के बीच खेला गया जिसमें झुंझुनू एकेडमी 2-1 से विजेता रही। वहीं उपविजेता नीमकाथाना की टीम रही। दोराता ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल हमेशा प्यार और प्रेम की भावना से खेलना चाहिए।

इस दौरान सुरेश मीणा किशोरपुरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, महेश शर्मा, हेमराज गुर्जर, पूर्व सरपंच रामेश्वर लाल सैनी, शीशराम रावत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर कसाणा, शीशराम खटाणा, सुरेश दोराता, हजारीलाल, राजवीर खटाणा, रामपाल रावत, राजकुमार शर्मा, नटवर लाल अग्रवाल, महेश अग्रवाल, संजय शर्मा, सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker