[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में थार-ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर, 2 की मौत:2 घायल हुए, हादसे के बाद लग गया था जाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में थार-ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर, 2 की मौत:2 घायल हुए, हादसे के बाद लग गया था जाम

सीकर में थार-ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर, 2 की मौत:2 घायल हुए, हादसे के बाद लग गया था जाम

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में थार गाड़ी और ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में थार गाड़ी सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए। दोनों मृतकों के शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। फतेहपुर सदर थाना इलाके में बुधवार शाम 7:15 बजे हादसा हुआ। वहीं शवों का गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम होगा।

फतेहपुर सदर थाना SHO सुरेंद्र देगड़ा ने बताया- हादसा जयपुर-बीकानेर हाईवे पर हरदयालपुरा में हुई। थार गाड़ी में बैठे अबरार अली (23) पुत्र हाकम अली निवासी गारिंडा और एजाज अली (29) पुत्र हबीब खां निवासी बलोद भाखरा की मौत हो गई। जबकि थार गाड़ी ड्राइवर आसिफ खान (25) पुत्र अमजद खान और ट्रेलर का ड्राइवर सुरेश (30) पुत्र महेंद्रलाल घायल हो गया।

घटना में घायल आसिफ और सुरेश को इलाज के लिए सीकर के एसके अस्पताल में रेफर किया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। एक्सीडेंट के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची फतेहपुर सदर थाना पुलिस ने जाम खुलवाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker