[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में हाईवे पर गांजा सप्लाई कर रहा बुजुर्ग गिरफ्तार:पुलिस की गश्त गाड़ी देखकर छिप रहा था, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में हाईवे पर गांजा सप्लाई कर रहा बुजुर्ग गिरफ्तार:पुलिस की गश्त गाड़ी देखकर छिप रहा था, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

झुंझुनूं में हाईवे पर गांजा सप्लाई कर रहा बुजुर्ग गिरफ्तार:पुलिस की गश्त गाड़ी देखकर छिप रहा था, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

झुंझुनूं : झुंझुनूं में नेशनल हाईवे 11 स्थित बिसाऊ पुलिया के पास घेराबंदी कर एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध गांजा बरामद किया गया है। मंडावा थानाधिकारी रामनारायण चोयल ने बताया कि मंडावा पुलिस बिसाऊ पुलिया (NH-11) के पास गश्त पर थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देखकर छिपने की कोशिश करने लगा। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की।

आरोपी की पहचान अरुण कुमार (55)पुत्र बजरंगलाल निवासी वार्ड नंबर 4, मंडावा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी अरुण कुमार के पास से 64.66 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जब पुलिस ने आरोपी से गांजा रखने के संबंध में वैध लाइसेंस या अनुज्ञापत्र मांगा, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

इसके बाद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को NDPS एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है कि आरोपी यह गांजा कहां से लाया और किसे सप्लाई करने जा रहा था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker