[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ज़ाकिर झुंझुनूंवाला बने प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ज़ाकिर झुंझुनूंवाला बने प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

ज़ाकिर झुंझुनूंवाला बने प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

नूआ : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा खेल प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए नूआ निवासी ज़ाकिर झुंझुनूंवाला को प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देश पर की गई है।

खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि ज़ाकिर झुंझुनूंवाला खेल क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के साथ-साथ कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं खेल जगत से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने की आशा व्यक्त की है।

Related Articles