[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामनवमी पर टीबा बसई में निकली शोभायात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामनवमी पर टीबा बसई में निकली शोभायात्रा

रामनवमी पर टीबा बसई में निकली शोभायात्रा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा

शिमला : टीबा बसई गांव में रामनवमी के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। लट्टू वाले प्राचीन मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद निशान यात्रा का शुभारंभ हुआ।शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई बाबा रामेश्वर धाम तक पहुंची, जहां भक्तों ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के दौरान राधा-कृष्ण, राम- लक्ष्मण सीता, हनुमान जी, भगवान शिव और माता पार्वती की मनमोहक झांकियां निकाली गईं। जो आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्ते में समाजसेवकों द्वारा जलपान और अल्पाहार की व्यवस्था की गई। यात्रा संयोजक डॉ वेदपाल शेखावत और राजेश पांडे ने बताया कि यह शोभायात्रा हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर निकाली जाती है। जिसमें गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इस अवसर पर मूलचंद, गोपीचंद मीणा, प्रमोद कुमावत, सतीश कुमार, श्याम सुंदर, महावीर प्रसाद, पुजारी रघुवीर सिराधना, प्रदीप पांडे, सुनील कुमार गोयल, रोहताश गुर्जर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles